Bishnoi Mandhir Jangloo , Bikaner
Bishnoi Mandhir Jangloo , Bikaner
महोजी इस बिश्नोई मंदिर में गुरु जाम्भोजी का चोला, चिंपी और टोपी लाए थे, गुरु जाम्भोजी के "छोला और चिंपी" यहां रखे गए थे और टोपी मुकाम लौट आई थी। हर अमावस्या को यहां मेला लगता है।
इस मंदिर के पास गुरु जाम्भोजी द्वारा लगाया गया एक केंकड़ी का पेड़ और "वरियांगले नाडी" तालाब है जिसे बरसिंह बनियाल ने खोदा था।
गुरु जंभेश्वर मंदिर जांगलू : यह देशनोक से लगभग 10-12 कि.मी. दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। जांभोजी का यह मंदिर बीकानेर जिले की नोखा तहसील के निकटवर्ती ग्राम जांगलू स्थित है। जांगलू मंदिर में गुरु जाम्भोजी का चोला और चींपी रखे हुए है। कहते हैं कि यहां रखी हुई चींपी वही है, जो सैंसा के घर खंडित हो गई थी। इस चींपी को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया है।
जांभाणी इतिहासकारों के अनुसार मेहोजी मुकाम से चोला, चींपी एवं टोपी लेकर जांगलू आये थे । मुकाम के थापनों के निवेदन पर टोपी तो मेहोजी ने वापिस दे दी थी और शेष दोनों वस्तुएं जांगलू मन्दिर में आज भी सुरक्षित है। मन्दिर के पास ही मेहोजी की समाधि है। जांगलू के वर्तमान मन्दिर की नींव संत मनरूप जी ने सम्वत् 1883 में चैत सुदी नवमी, सोमवार को रखी थी। वर्तमान में यहां गुरु जांभोजी का भव्य मंदिर बना हुआ है।
यह जंभेश्वर भगवान का वह मंदिर है जहां पर उनके छिपी व चोला रखा हुआ है। चोला शरीर पर धारण करने का वस्त्र होता है चिपी भोजन करने का पात्र होता है। यह स्थान सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। यह नोखा बीकानेर हाईवे के पश्चिम में स्थित है। यहां पर ठहरने के लिए धर्मशाला भी यह बिश्नोई समाज का आस्था का केंद्र है। यह जांगलू गांव के मध्य में स्थित है यहां पर लाइट पानी की पूर्ण सुविधा है। मंदिर के मुख्य द्वार तक वाहन ले जाया जा सकता है
एक टिप्पणी भेजें